Breaking News

शाहजहांपुर में बाढ़ और अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

शाहजहांपुर में बाढ़ और अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और संवेदनशील इलाकों में चौबीसों घंटे निगरानी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने हनुमत धाम स्थित खन्नौत नदी तथा ककरा पुल व अजीजगंज क्षेत्र में गर्रा नदी के जलस्तर का जायजा लिया। आगामी तीन दिनों में जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए उन्होंने राहत व बचाव कार्य की सभी तैयारियां पूरी रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने पुवायां तहसील के इनायतपुर, गंगसरा, खुटार और अटकोना आदि गांवों का दौरा कर अतिवृष्टि से फसलों को पहुंचे नुकसान का जायजा लिया तथा पारदर्शी सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में जनहानि रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आम जनता से नदियों, नालों और निचले जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, एसडीएम व तहसीलदार पुवायां सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

2027 का चुनाव होगा बदलाव का संदेश, भाजपा शासन में पीडीए वर्ग का हुआ उत्पीड़न: किरण पाल कश्यप।

2027 का चुनाव होगा बदलाव का संदेश, भाजपा शासन में पीडीए वर्ग का हुआ उत्पीड़न: …