Breaking News

शाहजहांपुर: रेडक्रॉस ने संभाली कमान, विद्यालय स्तर तक पहुंचेगा योग और आयुर्वेद का संदेश।

शाहजहांपुर: रेडक्रॉस ने संभाली कमान, विद्यालय स्तर तक पहुंचेगा योग और आयुर्वेद का संदेश।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सप्ताह के तहत शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर) में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने निरोगी काया के लिए आयुर्वेद, योग और अनुशासित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित चिकित्सकों व प्रबुद्धजनों ने भगवान धन्वंतरि और महर्षि चरक को नमन कर आयुर्वेद के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। वक्ताओं ने दैनिक जीवन में योग, नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान और सही दिनचर्या को शामिल करने की सलाह दी, जिससे मौसमी व गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

रेडक्रॉस के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने हाल ही में लखनऊ राजभवन में हुई राज्य स्तरीय बैठक का हवाला देते हुए कहा कि विद्यालयों में नियमित योगाभ्यास शुरू कराने की दिशा में रेडक्रॉस, जिला प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कदम उठाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्कूलों व सामाजिक संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और औषधीय पौधों के संरक्षण व उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार, जिला चिकित्सालय के डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, डॉ. एसपी कौशल, डॉ. आरपी सक्सेना, डॉ. हितेश गुप्ता, डॉ. रवि सक्सेना, अंशुल फार्मा के संजय अग्रवाल और बृजेश गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अंत में रेडक्रॉस सचिव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और “घर-घर आयुर्वेद, जन-जन स्वास्थ्य” के संकल्प को दोहराया।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से …