Breaking News

कासगंज में तेज आवाज में DJ बजाने वालों पर शिकंजा, 2 वाहनों का चालान कर लगाया 20 हजार का जुर्माना।

कासगंज में तेज आवाज में DJ बजाने वालों पर शिकंजा, 2 वाहनों का चालान कर लगाया 20 हजार का जुर्माना।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद में बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने और अदालत के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से कासगंज यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई के दौरान निर्धारित मानक 80 डेसीबल से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर 2 डीजे वाहनों का चालान किया गया तथा उन पर 20,000 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क ठोका गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी डीजे संचालकों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे निर्धारित ध्वनि सीमा का हर हाल में पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि तेज आवाज के कारण आम जनता, खासकर मरीजों, बुजुर्गों और पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चेकिंग के दौरान दो डीजे वाहन तय सीमा से अधिक शोर मचाते पाए गए, जिस पर पुलिस ने तत्काल मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की।

कासगंज यातायात पुलिस ने आम नागरिकों, डीजे संचालकों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज हत्याकांड: 24 घंटे में पर्दाफाश, लूट की खातिर किशोरी की हत्या करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार।

कासगंज हत्याकांड: 24 घंटे में पर्दाफाश, लूट की खातिर किशोरी की हत्या करने वाले 4 …