Breaking News

दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिया आश्वासन, अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर हुआ कार्यक्रम।

दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिया आश्वासन, अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर हुआ कार्यक्रम।

बदायूँ: अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय (महिला) स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डी०डी०आर०सी०) परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बधिर जन कल्याण सशक्तीकरण संस्था, बदायूँ के प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा की गई। इस दौरान बधिर जन कल्याण सशक्तीकरण संस्था के महासचिव अमित शर्मा ने मूक-बधिर दिव्यांगजनों को आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य मूक-बधिर दिव्यांगजनों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) के महत्व को रेखांकित करना तथा उन्हें हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य धर्मवीर सिंह, संस्था के महासचिव अमित शर्मा, इंटरप्रिटर तृप्ति पटेल, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में जनपद के मूक-बधिर दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल। …