Breaking News

बदायूँ में 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से संपन्न, सदर विधायक ने औषधीय पौधों का किया पौधरोपण।

बदायूँ में 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से संपन्न, सदर विधायक ने औषधीय पौधों का किया पौधरोपण।

बदायूँ: जनपद में 11वां आयुर्वेद दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और सफलतापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी 26 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और योग वेलनेस सेंटरों में विविध स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आयोजन के तहत विभिन्न स्थानों पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया, साथ ही योग व ध्यान के जरिए निरोगी जीवनशैली का संदेश दिया गया।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बदायूँ में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. योगेन्द्र सिंह के संयोजन में एक विशेष संगोष्ठी आयोजित हुई। सदर विधायक ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और परिसर में स्थित हर्बल गार्डन में औषधीय पौधे रोपे। उन्होंने आमजन से प्रकृति से जुड़कर और आयुर्वेद को अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने का आह्वान किया।

संगोष्ठी में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. योगेन्द्र सिंह ने संतुलित आहार, ऋतुचर्या और योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फरहा अंसारी ने सभी उपस्थित लोगों को आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, चिकित्सालय स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनपद भर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल। …