Breaking News

शाहजहांपुर: मानदेय में विसंगतियां दूर करने की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन।

मानदेय में विसंगतियां दूर करने की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्त्रियां खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुईं, जहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।

प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडे को सौंपा।

जिला अध्यक्ष विनीता द्विवेदी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी और भुगतान संबंधी विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन कार्यकर्त्रियों को अभी निर्धारित 12 हजार रुपये का भुगतान नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की जिम्मेदारियां एवं कार्यभार भी बढ़ा है। ऐसे में सरकार को मानदेय से जुड़ी विसंगतियों का समाधान कर घोषित बढ़ा हुआ मानदेय दिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने चाहिए। कार्यकर्त्रियों ने सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: उमंग कार्यक्रम में निखरी नौनिहालों की प्रतिभा, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर।

उमंग कार्यक्रम में निखरी नौनिहालों की प्रतिभा, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर। आई एम …