Breaking News

शाहजहांपुर: स्मार्ट रोड पर चला सफाई अभियान, नगर निगम अधिकारियों ने किया श्रमदान। 

स्मार्ट रोड पर चला सफाई अभियान, नगर निगम अधिकारियों ने किया श्रमदान।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को वार्ड संख्या 09 के सुभाषनगर स्थित स्मार्ट रोड पर विशेष सफाई एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान स्मार्ट रोड की व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई। सड़क पर जमा पानी की निकासी के साथ किनारे उगी घास की कटाई तथा पेड़-पौधों की छंटाई भी कराई गई। नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

अभियान में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी सहित नगर निगम के अधिकारी, सफाई मित्र और पार्षद मौजूद रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

नगर निगम की ओर से शहरवासियों से अपील की गई कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि स्वच्छता के कार्यों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: उमंग कार्यक्रम में निखरी नौनिहालों की प्रतिभा, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर।

उमंग कार्यक्रम में निखरी नौनिहालों की प्रतिभा, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर। आई एम …