Breaking News

बिल्सी-: श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वाधान में खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य निशान शोभा यात्रा।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/बिल्सी-: श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वाधान में आज खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर भव्य निशान शोभा यात्रा धूमधाम से निकली गई। निशान यात्रा निर्धारित समय के अनुसार प्रातः 10:00 बजे मोहल्ला नं० 1 स्थित श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर निशान शोभा यात्रा अटल चौक, मुख्य बाजार, लोहा बाजार, बालाजी तिराहा होते हुए गांधी पार्क पर विसर्जित हुई।

शोभा यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं पुरुष बाबा का निशान लेकर गुणगान करते चल रहे थे। बैंड बाजे से युक्त शोभा यात्रा में बाबा खाटू श्याम जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। निशान शोभा यात्रा का श्रद्धालु जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे। आयोजन समिति के शुभम महेश्वरी गुरुजी, कौशल देवल, विशाल शाक्य, हिमांशु शाक्य, मनोज शाक्य, अमन वार्ष्णेय, राघव गुप्ता, चिराग वार्ष्णेय, हर्षित माहेश्वरी, निशांत देवल, गौरव देवल आदि ने उपस्थित श्रद्धालु भक्तों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- ललित मोहन वार्ष्णेय, बिल्सी।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चंदौली-: गंगा किनारे मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी।

गंगा किनारे मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी। उत्तर प्रदेश, चंदौली-: मुगलसराय कोतवाली …

error: Content is protected !!