Breaking News

बिसौली: कोटेदारों का लाभांश 90 से बढ़ाकर हुआ 125 रुपये प्रति कुंतल, तहसील सभागार में बांटे गए चेक।

 

बिसौली: कोटेदारों का लाभांश 90 से बढ़ाकर हुआ 125 रुपये प्रति कुंतल, तहसील सभागार में बांटे गए चेक।

आई एम खान 

बिसौली। प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, जिससे तहसील क्षेत्र के कोटेदारों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। सोमवार को तहसील सभागार में इस संबंध में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें तहसील क्षेत्र के सभी कोटेदार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। लाभांश में हुई इस वृद्धि से कोटेदारों की मासिक आय में सीधी वृद्धि होगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग का ध्यान रख रही है और उचित दर विक्रेताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है।

आसफपुर के ब्लॉक प्रमुख ओम किशन ने भी इस कदम को कोटेदारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने ई-पास आधारित फीडबैक प्रणाली का जिक्र करते हुए कहा कि इससे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों बढ़ेंगी।

कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने सर्वेश शर्मा, नारायण दास, महेंद्र पाल शर्मा, चंद्रपाल शर्मा और प्रदीप शर्मा समेत कई अन्य कोटेदारों को चेक वितरित किए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल, वजीरगंज के पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार, बिसौली के पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, राजन वार्ष्णेय, सोनदीप मौर्य, सौरभ उपाध्याय और रोहतास यादव सहित बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …