Breaking News

उझानी के एपीएस कोल्ड स्टोर में विशाल भंडारे का आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा समेत कई दिग्गज रहे मौजूद।

उझानी के एपीएस कोल्ड स्टोर में विशाल भंडारे का आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा समेत कई दिग्गज रहे मौजूद।

उझानी, बदायूं। उझानी स्थित एपीएस कोल्ड स्टोर परिसर में सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों और कांवड़ियों के स्वागत के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन श्री विमल कृष्ण अग्रवाल (पूर्व राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश), नगर पालिका परिषद उझानी की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल और एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल के संयुक्त सौजन्य से संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, बदायूं के विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य, बदायूं की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला गोयल और बबलू पाठक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने भंडारे में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की और कांवड़ यात्रियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।

दूर-दराज से आ रहे कांवड़ियों और शिव भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर विधिवत रूप से अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

Check Also

सहसवान में बिजली विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: 169 बकायेदारों के कनेक्शन कटे, चोरी पकड़े जाने पर FIR दर्ज।

सहसवान में बिजली विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: 169 बकायेदारों के कनेक्शन कटे, चोरी पकड़े जाने …