Breaking News

कासगंज में एसएचओ जगदीश चंद्र ने कांवड़ियों को बांटे पानी और फल, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है कड़ी नजर।

कासगंज में एसएचओ जगदीश चंद्र ने कांवड़ियों को बांटे पानी और फल, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है कड़ी नजर।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के हजारा नहर सिकंदराराऊ तिराहा बाईपास पर सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की राहत के लिए विशेष कदम उठाए हैं।

क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएचओ जगदीश चंद्र ने स्वयं आगे आकर कांवड़ियों को ठंडे पानी की बोतलें और जलपान वितरित किया। भीषण गर्मी और लंबी यात्रा के बीच अचानक ठंडा पानी और जलपान मिलने पर कांवड़ यात्रियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और खुशी जताई।

प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और उनके सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की गई हैं। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही किसी भी प्रकार की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार हवाई निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …