Breaking News

बलरामपुर के आरएसबी हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देश की सेवा का लिया संकल्प।

बलरामपुर के आरएसबी हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देश की सेवा का लिया संकल्प।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर: उतरौला नगर स्थित आरएसबी हॉस्पिटल में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आरएसबी फाउंडेशन के डायरेक्टर राधेश्याम वर्मा ने अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और निरंतर प्रगति के लिए अपने व्यावसायिक कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दी गईं।

बाइट – राधेश्याम वर्मा भाजपा नेता व फाउंडर आर एस वी अस्पताल।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …