Breaking News

गंजडुंडवारा: बाढ़ग्रस्त गांव मूंजखेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पक्के बांध निर्माण की उठी मांग।

गंजडुंडवारा: बाढ़ग्रस्त गांव मूंजखेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पक्के बांध निर्माण की उठी मांग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम मूंजखेड़ा में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और ध्वजारोहण के उपरांत सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य शाहरुख राज ने कहा कि पटियाली विधानसभा क्षेत्र के लिए बाढ़ हमेशा से एक विकराल समस्या रही है। हर साल आने वाली बाढ़ के कारण यहां के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान पक्के बांध का निर्माण बताया।

शाहरुख राज ने शासन और प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द पक्के बांध का निर्माण कराया जाए, ताकि बाढ़ से प्रभावित गांवों के बाशिंदों को इस आपदा से स्थायी राहत मिल सके।

इस कार्यक्रम के दौरान लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सूर्यवंशी, उर्वस यादव, प्रदीप यादव, आशीष यादव, अभिषेक, अरमान सिंह, अशोक, केपी सिंह, रमनेश, ओसान सिंह, रवि, जयवीर और रुकूम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …