Breaking News

कासगंज: शौचालय में पानी डालने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद के बाद फायरिंग, एक घायल; दो हिरासत में।

कासगंज: शौचालय में पानी डालने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद के बाद फायरिंग, एक घायल; दो हिरासत में।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के कादरपुर गांव में मामूली सी बात पर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। शौचालय में पानी डालने को लेकर हुए विवाद के बाद पंचायत के दौरान एक युवक ने अवैध तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कादरपुर गांव में शौचालय में पानी डालने की बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच विवाद हो गया था। हालांकि, उस समय स्थानीय लोगों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच मामला शांत करा दिया गया था और आपसी फैसला हो गया था।

बताया जा रहा है कि फैसले के बाद दोनों पक्षों के रिश्तेदार और परिवार के अन्य लोग एक जगह एकत्र होकर पंचायत कर रहे थे। इसी पंचायत के दौरान भतीजे सुमित पक्ष की तरफ से आए अंकित ने अचानक अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोली राम नरेश के कंधे में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल राम नरेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर के मॉडर्न मांटेसरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कांग्रेस नेता हसीब खान रहे मुख्य अतिथि।

बलरामपुर के मॉडर्न मांटेसरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कांग्रेस नेता हसीब …