Breaking News

बिसौली के वृंदा कोल्ड स्टोरेज पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को भेंट की गईं सिलाई मशीनें।

बिसौली के वृंदा कोल्ड स्टोरेज पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को भेंट की गईं सिलाई मशीनें।

आई एम खान 

बिसौली: नगर के आंवला रोड स्थित वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को याद कर उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों से पूरा कोल्ड स्टोरेज परिसर गूंज उठा।

शनिवार को आयोजित इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजकुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर एक विशेष सहभागिता देखने को मिली, जहां कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एक्सिस बैंक के अनिकेत अग्रवाल और यथार्थ हॉस्पिटल (दिल्ली) की डॉ. सुहानी सेठ अग्रवाल द्वारा हर्रायपुर स्कूल के छात्र-छात्राओं को सिलाई मशीनें भेंट की गईं।

इस भव्य आयोजन में इंजी. अनिकेत अग्रवाल, डॉ. सुहानी सेठ अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, केशव अग्रवाल, डॉ. विभूति अग्रवाल, ममता अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, विदित शर्मा, राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्रधानाचार्य कुंवरसेन और जयनंदन शर्मा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …