Breaking News

कासगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे।

कासगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वर में राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य लोगों का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन में एनडीआरएफ के जवानों ने शानदार परेड कर तिरंगे को सलामी दी, जिससे पूरा कलेक्ट्रेट परिसर “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी सभागार में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार साझा किए।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। जिला प्रशासन के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर जिले भर के सभी सरकारी कार्यालयों, अर्धसैनिक छावनियों और शिक्षण संस्थानों में भी धूमधाम से कार्यक्रम संपन्न हुए।

बाइट -प्रणय सिंह, जिलाधिकारी, कासगंज।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …