Breaking News

सहावर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, चेयरमैन नाशी खान ने किया ध्वजारोहण।

सहावर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, चेयरमैन नाशी खान ने किया ध्वजारोहण।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: सहावर कस्बे में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन नाशी खान ने सुबह ठीक 8:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को गार्ड ऑफ हॉर्ड व सलामी दी गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमारा देश ‘सोने की चिड़िया’ के रूप में जाना जाता है और यहां की हिंदू-मुस्तम एकता तथा भाईचारा पूरी दुनिया में एक मिसाल है।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अजय कुमार निषाद ने कहा कि पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। उन्होंने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्य कार्यालय के कार्यक्रम के बाद कस्बे के मोहल्ला भीम नगर पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप भी ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के पश्चात बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में सभासद पुष्पा देवी, सुषमा, प्रेमवती, रामकिशोर वार्ष्णेय, मो. हासिम सैफी, सुमित कुमार, संध्या देवी, रामबेटी, मोहम्मद हनीफ, राकेश कुमार वार्ष्णेय, बॉबी फारूकी, मो. असलम कुरैशी, फैसल खान, मुशीर अहमद कुरैशी, गौरी शंकर साहू, योगेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, डॉ. भूदेव सिंह, डॉ. पवन साहू, विष्णु कुमार, गौरव वार्ष्णेय, शावेज अहमद, हारून कुरैशी, मुर्तजा खान, सन्नू खान, हरपाल सिंह, विजय कुमार, सलीम अहमद और मोहम्मद मारूफ उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पंचायत से विजय सिंह, गुलजार अहमद, ताहिर अली खान, शमसुल कमर, लड्डन, असगर अली, करन कुमार, साकिब कुरैशी, संजीव कुमार आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …