Breaking News

जीआरपी कासगंज की बड़ी कार्रवाई: 14 साल से फरार चल रहा शातिर चोर गिरफ्तार, चलती ट्रेनों में देता था वारदातों को अंजाम।

जीआरपी कासगंज की बड़ी कार्रवाई: 14 साल से फरार चल रहा शातिर चोर गिरफ्तार, चलती ट्रेनों में देता था वारदातों को अंजाम।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कासगंज की टीम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 14 वर्षों से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को बदायूं से गिरफ्तार किया है, जो चलती ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

जीआरपी थाना अध्यक्ष कोमल कुंतल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस और स्थानीय सुरागरसी के आधार पर अथक प्रयास करते हुए 14 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे वांछित आरोपी मौ. आसीफ (पुत्र मौ. उमर, निवासी मोहल्ला चौधरी सराय, थाना कोतवाली, जिला बदायूं, उम्र करीब 38 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त वर्ष 2012 से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कासगंज की अदालत द्वारा विचारधीन केस संख्या 325/25 और मुकदमा अपराध संख्या 78/12 (धारा 401 आईपीसी) के तहत गैर-जमानती वारंट और 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा जारी की गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले 14 वर्षों से लगातार स्थान बदलकर छिपता फिर रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जीआरपी के विभिन्न थानों में चोरी के अभियोग पंजीकृत हैं। उसके आपराधिक इतिहास में थाना जीआरपी कासगंज का मुकदमा अपराध संख्या 78/2012 (धारा 401 आईपीसी) और थाना जीआरपी बदायूं (अनुभाग मुरादाबाद) का मुकदमा अपराध संख्या 04/2018 (धारा 379/411 आईपीसी) शामिल हैं। जीआरपी द्वारा आरोपी को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोमल कुंतल, उपनिरीक्षक अशोक कुमार और कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …