Breaking News

कासगंज: ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह: कासगंज में मनोज पांडे के नेतृत्व में निकला विरोध मार्च।

‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह: कासगंज में मनोज पांडे के नेतृत्व में निकला विरोध मार्च।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के क्रम में लखनऊ स्थित जनसभा स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कासगंज में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक तीव्र विरोध मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे की अगुवाई में संपन्न हुआ।

कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने लखनऊ की उस घटना पर कड़ा रोष जताया जिसमें जनसभा स्थल पर गंगाजल छिड़ककर कथित शुद्धिकरण किया गया था। इस दौरान नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस प्रकार की ओछी हरकतें सामाजिक समानता, आपसी सम्मान और हमारे देश के संविधान की मूल भावना के पूरी तरह खिलाफ हैं।

कार्यक्रम के दौरान नेता विजय जांगिड़ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाद के समानता और गरिमापूर्ण सम्मान का अधिकार देता है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक भेदभाव और असमानता के विरुद्ध डटकर आवाज उठाती आई है और आगे भी पूरी लोकतांत्रिक ताकत के साथ अपना यह संघर्ष जारी रखेगी।

इस विरोध मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भेदभाव के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने के साथ-साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रति अपनी एकजुटता भी स्पष्ट रूप से व्यक्त की।

विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह के इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी, ब्लॉक व मंडल स्तर के नेता, वरिष्ठ कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने संकल्प लिया कि सामाजिक समानता, व्यक्ति के सम्मान और संविधान की रक्षा के वास्ते कासगंज जिला कांग्रेस कमेटी का यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर मुनेन्द्र पाल सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, रत्नेश उपाध्याय, राजकपूर वाल्मीकि, रमेश धनगर, अमित भैय्यू, अभिषेक दुबे, दीपक धनगर, साजिद मियां, मीनाक्षी गौड़, प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, अमित यादव, गुलफाम सिंह, हजारीलाल, झम्मनलाल लोधी, अलीहसन सोहराब, श्यामबाबू चंचल, नन्द किशोर जाटव और महेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …