Breaking News

शाहजहांपुर: हनुमत धाम से एनडीआरएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा, ‘वंदे मातरम’ के गूंजे नारे।

शाहजहांपुर: हनुमत धाम से एनडीआरएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा, ‘वंदे मातरम’ के गूंजे नारे।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: “हर घर तिरंगा” अभियान और “वंदे मातरम” अभियान के तहत बुधवार को 08वीं वाहिनी एनडीआरएफ (गाजियाबाद) की टीम-8(M) द्वारा ऐतिहासिक हनुमत धाम से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में इंस्पेक्टर भीम सिंह, सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह और एएसआई धर्मेंद्र सिंह समेत एनडीआरएफ के करीब 30 अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे जवानों ने “वंदे मातरम” का गगनभेदी उद्घोष करते हुए क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। एनडीआरएफ कर्मियों ने इस दौरान आम नागरिकों से आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने तथा “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से एनडीआरएफ के जवानों ने देश के प्रति अटूट समर्पण और राष्ट्र गौरव की भावना का अनूठा उदाहरण पेश किया। इस यात्रा से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बन गया और राष्ट्रीय एकता की भावना को एक नई मजबूती मिली।

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ।

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक …