Breaking News

सहसवान: भाकियू (हल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर पहुंचे तहसील, अधिकारियों की बेरुखी पर एसडीएम कार्यालय के घेराव का ऐलान।

सहसवान: भाकियू (हल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर पहुंचे तहसील, अधिकारियों की बेरुखी पर एसडीएम कार्यालय के घेराव का ऐलान।

सहसवान, बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (हल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर पीड़ित लोगों की समस्याएं लेकर सहसवान तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्व में ही एसडीएम महोदय से मिलने का समय लिया था और तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सुबह 11:30 बजे तहसील पहुंच गए थे।

तहसील पहुंचने पर एसडीएम ने कोर्ट में व्यस्त होने का हवाला देते हुए चार घंटे बाद मिलने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने चार घंटे तक लंबा इंतजार किया, लेकिन जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपस्थित होने की जानकारी दोबारा एसडीएम को दी गई, तब भी वे मिलने के बजाय अपनी कार में बैठकर वहां से चले गए। इस घटनाक्रम से भारतीय किसान यूनियन (हल) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी नाराजगी व्याप्त हो गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने सहसवान के एसडीएम को किसान व मजदूर विरोधी करार देते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अधिकारी गरीबों के हक का हनन करते हैं, उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगवाते हैं और केवल पूंजीपतियों व प्रभावशाली लोगों के काम करते हैं।

अधिकारियों के इस लचर रवैया और बेरुखी के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने कड़े तेवर दिखाते हुए आगामी समय में एसडीएम कार्यालय के पूर्ण घेराव की घोषणा कर दी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ।

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक …