Breaking News

शाहजहांपुर: दो वर्षीय कार्तिक की मौत के मामले में आरोपी मिथुन गिरफ्तार।

दो वर्षीय कार्तिक की मौत के मामले में आरोपी मिथुन गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। अजीजगंज में दो वर्षीय मासूम कार्तिक की बाइक की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में अजय राय, प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को अजीजगंज निवासी रजनीश ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मिथुन ने उनके दो वर्षीय पुत्र कार्तिक को मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चांदापुर मोड़ के पास से आरोपी मिथुन पुत्र महेश, निवासी अजीजगंज को दोपहर करीब 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य संकलित कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहसिन अली और आरक्षी राहुल कुमार शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …