Breaking News

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बाढ़ प्रभावित मूजखेड़ा एवं नगला हंसी गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बाढ़ प्रभावित मूजखेड़ा एवं नगला हंसी गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मंगलवार को तहसील पटियाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम मूजखेड़ा एवं नगला हंसी का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नाव में बैठकर जलस्तर एवं प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध कराई जा रही राहत व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरती जाए तथा पेयजल, राशन, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण भी किया और कहा कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, स्टीमर एवं आवश्यक बचाव दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा टीम तथा पशु चिकित्सक की टीम को निर्देशित किया कि ग्रामीणों एवं पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पटियाली, खंड विकास अधिकारी, सिंचाई, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …