Breaking News

सहसवान: उमराह कर सकुशल वतन लौटे छून्ने खां और उनकी पत्नी, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद। 

सहसवान: उमराह कर सकुशल वतन लौटे छून्ने खां और उनकी पत्नी, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद। 

सहसवान (बदायूं): पवित्र मक्का शरीफ से उमराह मुकम्मल कर सकुशल अपने वतन वापस लौटे छून्ने खां और उनकी पत्नी सलमा बेगम का मोहल्ला शाहबाजपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचने पर जोरदार इस्तकबाल किया गया। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और गले मिलकर सकुशल वापसी की मुबारकबाद पेश की।

इस दौरान उनके आवास पर एक भव्य स्वागत समारोह और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व विधायक हाजी मसर्रत अली उर्फ बिट्टन, जिला पंचायत सदस्य व सपा संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र यादव, सपा के प्रदेश सचिव शाहिद खान, वरिष्ठ सपा नेता जमालुद्दीन चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान, कफील अहमद, शमी अहमद और काशिफ अली खान सहित तमाम गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दंपत्ति का स्वागत किया।

उमराह की यात्रा के अनुभव साझा करते हुए छून्ने खां ने कहा कि अल्लाह ताला हर मोमिन को मक्का-मदीना शरीफ की जियारत नसीब करे। उन्होंने कहा कि सच्चे दिल और पाक नीयत से जो भी दुआ मांगी जाती है, अल्लाह उसे जरूर कबूल फरमाता है। इस मौके पर पहुंचे सभी आगंतुकों और मेहमानों को उन्होंने दुआओं से नवाजा। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम लोग और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज जंक्शन: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जीआरपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे।

कासगंज जंक्शन: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जीआरपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे …