Breaking News

टुंगसैय्या में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम: सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बांटे हजारों फलदार पौधे।

टुंगसैय्या में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम: सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बांटे हजारों फलदार पौधे।

बदायूं। बदायूं जिले की शेखुपुर विधानसभा के ग्राम टुंगसैय्या में स्व. सरनाम सिंह यादव की पावन स्मृति में एक विशाल फलदार पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदायूं के सांसद आदित्य यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक आबिद रजा और पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने शिरकत की। यह पूरा आयोजन पूर्व डी.जी.सी. क्रि. जवाहर सिंह यादव एडवोकेट के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रजा और पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के करकमलों से क्षेत्रीय किसान भाइयों को हजारों की संख्या में आम, कटहल, करौंदा, अमरूद, जामुन और आंवला के फलदार पौधे वितरित किए गए। इसके साथ ही सांसद आदित्य यादव ने कार्यक्रम स्थल पर स्वयं पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद आदित्य यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक बेहद सराहनीय कदम है। वृक्ष मानव जीवन का मुख्य आधार हैं और इनका संरक्षण करना हम सबका परम कर्तव्य है। इसके अलावा उन्होंने आगामी 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा करते हुए किसान, बेरोजगार और नौजवानों को उनका हक दिलाने व उनके साथ न्याय करने का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि आबिद रजा ने कहा कि यह एक-एक पौधा समाजवादी पौधा है, जो अगले पांच-छह महीनों में जैसे-जैसे बड़ा होगा, वैसे-वैसे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में किसान, बेरोजगार, पीड़ित, शोषित और नौजवान मिलकर सपा की सरकार बनाएंगे। पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है, उनका संरक्षण करना उससे भी अधिक आवश्यक है क्योंकि यही हमारे जीवन की असली आधारशिला हैं।

कार्यक्रम के आयोजक जवाहर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि और सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया और कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन बदायूं के महासचिव संदीप मिश्रा, सपा जिला महासचिव उदयवीर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण पाल सिंह गुरु, अवनीश यादव, प्रधान श्रीपाल सिंह (अल्लापूर), प्रधान उदयवीर सिंह (फतेहपुर), प्रधान रोहतास यादव (पतौरा), सोमेंद्र यादव, भानु यादव सहित बड़ी संख्या में प्रधान, पूर्व प्रधान और क्षेत्र के सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इटावा से पधारे आचार्य श्री जगराम देव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानव उत्थान सेवा समिति) ने की, जबकि मंच का संचालन वी. के. सिंह द्वारा किया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

रामबारात और नवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, नगर में पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था।

रामबारात और नवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, नगर में पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था। …