Breaking News

बदायूं: श्मशान भूमि पर ‘सरकारी’ डाका, बिना परमिशन काट डाले हरे-भरे पेड़, जेई-एसडीओ के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत।

श्मशान भूमि पर ‘सरकारी’ डाका, बिना परमिशन काट डाले हरे-भरे पेड़, जेई-एसडीओ के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत।

संवाददाता: शैलेन्द्र सिंह

बदायूं: अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उनौला में श्मशान भूमि पर बिना अनुमति हरे-भरे पेड़ कटवाए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला अब एक बड़े प्रशासनिक विवाद का रूप लेता जा रहा है।

ग्राम प्रधान और समस्त ग्रामीणों ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के जेई विमल चंद्रा, एसडीओ शरद प्रताप और एक स्थानीय निर्माणकर्ता नीरज गुप्ता ने मिलकर श्मशान भूमि (गाटा संख्या-189, रकबा सादुलगंज, उनौला) की सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, बिजली लाइन शिफ्ट करने के लिए जो सरकारी स्टीमेट तैयार किया गया था, उसमें न तो किसी संबंधित विभाग से अनुमति ली गई और न ही ग्राम सभा की कोई सहमति ली गई। आरोप है कि बिना किसी कानूनी अनुमति के वहां खड़े हरे-भरे पेड़ों को कटवा दिया गया, जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है।

इस मनमानी से नाराज ग्रामीणों ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि श्मशान भूमि जैसी सार्वजनिक और संवेदनशील जगह पर इस तरह की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में शामिल अधिकारियों के अभिलेखों की उच्च स्तरीय जांच कराने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: कछला गंगा घाट पर निर्माणाधीन गंगा आरती स्थल का केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिया जायजा।

कछला गंगा घाट पर निर्माणाधीन गंगा आरती स्थल का केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिया जायजा। बदायूँ: …

error: Content is protected !!