Breaking News

बिसौली: नटराज उत्सव में गुरु और माता-पिता का पूजन, संस्कारों का दिया संदेश।

नटराज उत्सव में गुरु और माता-पिता का पूजन, संस्कारों का दिया संदेश।

आई एम खान 

बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कार भारती के तत्वावधान में द्वितीय नटराज उत्सव का आयोजन श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता तथा विद्यालय में मौजूद गुरुओं का विधिवत पूजन कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने वेद मंत्रों के श्रवण के बीच माता-पिता एवं गुरुजनों को अक्षत, रोली, पुष्प, चंदन, धूप और दीप अर्पित किए। इसके बाद गुरु आरती की गई और उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को कवि हरगोविंद पाठक ‘दीन’ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। संस्कार भारती के सदस्यों तथा विद्यार्थियों के माता-पिता का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। ध्येय गीत का गायन देवेंद्र कुमार भट्ट ने किया।

विद्यालय के प्राचार्य संजीव यादव ने गुरु पूर्णिमा एवं गुरु पूजन की भारतीय परंपरा और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों और माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. रूपेंद्र आर्य ने कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों, अभिभावकों, संस्कार भारती के सदस्यों और विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गोपेश्वर पाठक, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, नीरज साईं, विजय सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बिसौली: कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया सुरक्षा इंतजाम।

कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया …

error: Content is protected !!