Breaking News

बिल्सी: अम्बियापुर विकास खंड परिसर में लगा सचल न्यायालय, मौके पर निस्तारित हुए 40 वाद और वसूला गया अर्थदंड। 

बिल्सी: अम्बियापुर विकास खंड परिसर में लगा सचल न्यायालय, मौके पर निस्तारित हुए 40 वाद और वसूला गया अर्थदंड। 

बिल्सी (बदायूं): ग्रामीण अंचल के लोगों को घर के नजदीक ही त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम न्यायालय बिल्सी की पहल पर विकास खंड अम्बियापुर परिसर में सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी अखिलेश पटेल ने की।

मोबाइल कोर्ट के दौरान क्षेत्र के विभिन्न प्रकार के लंबित और जरूरी मामलों को गंभीरता से सुना गया, जिसके तहत कुल 40 वादों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। इसके साथ ही संबंधित मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 45,700 रुपये का अर्थदंड भी मौके पर जमा कराया गया।

इस अवसर पर ग्राम न्यायाधिकारी अखिलेश पटेल ने कहा कि मोबाइल कोर्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को दूरदराज के न्यायालयों के चक्कर काटने से राहत दिलाना और उन्हें बेहद सरल व समयबद्ध तरीके से न्याय सुलभ कराना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में भी ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक आमजन को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी शैली गोविल, बार एसोसिएशन के महामंत्री ज्ञान सिंह त्यागी सहित अधिवक्ता शिव कुमार, सुरेंद्र निगम, आशीष शर्मा, हरकेश यादव, योगेश प्रसाद शर्मा, अनिल कुमार, हर्षित कुमार, मनीषा, गौरव, अजय, सौरभ और अजिताभ समेत कई गणमान्य लोग व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइया।

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत …

error: Content is protected !!