Breaking News

बिल्सी: बीआरपीवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बिल्सी का डी.फार्मा रिजल्ट शानदार, माहीन और अंजलि ने मारी बाजी।

बीआरपीवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बिल्सी का डी.फार्मा रिजल्ट शानदार, माहीन और अंजलि ने मारी बाजी।

बिल्सी, बदायूं: प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी डी.फार्मा (D.Pharm) के परीक्षा परिणामों में बीआरपीवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

परीक्षा परिणामों के अनुसार, प्रथम वर्ष में छात्रा माहीन ने कॉलेज में सर्वाधिक अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, वीरेश पाल ने दूसरा और लवी गुप्ता ने तीसरा स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

वहीं, द्वितीय वर्ष के परिणामों में छात्रा अंजली ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस वर्ष मो. जुनैद ने द्वितीय और मो. शानू अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज का यह शानदार परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद पूरे परिसर में खुशी और जश्न का माहौल बन गया। इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को ढेरों बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एडमिशन काउंसलर आदिल खान ने छात्रों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को आगे भी इसी लगन के साथ उच्च प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस हर्ष के अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …