Breaking News

कासगंज: एक घंटे की बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल, अंबेडकर पार्क मार्ग बना तालाब।

कासगंज: एक घंटे की बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल, अंबेडकर पार्क मार्ग बना तालाब।

संवाददाता: जुम्मन कुरैशी

कासगंज। कासगंज शहर में सोमवार को हुई मात्र एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के प्रमुख सोरों गेट स्थित अंबेडकर पार्क मार्ग पर बारिश के कारण 02 से 03 फीट तक जलभराव हो गया, जिससे पूरी सड़क एक बड़े तालाब में तब्दील हो गई। सड़क पर भारी मात्रा में पानी भरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और कई दोपहिया वाहन पानी में डूबते-उतराते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि हर बरसात में उन्हें इसी तरह के नारकीय हालात से गुजरना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि सड़क का स्तर काफी नीचा है, जबकि नालियों का निर्माण ऊंचाई पर कर दिया गया है। लंबे समय से सड़क का पुनर्निर्माण न होने और सही ड्रेनेज सिस्टम के अभाव में बारिश का सारा पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे कारोबारियों का व्यापार भी पूरी तरह ठप हो जाता है। कई बार नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों से इसकी गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।

आगामी 30 जुलाई से पवित्र कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस मार्ग का महत्व इसलिए भी बहुत बढ़ जाता है क्योंकि प्रतिदिन हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। यदि समय रहते इस मुख्य मार्ग से पानी की निकासी और सड़क दुरुस्ती का काम नहीं किया गया, तो कांवड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद से जोरदार मांग की है कि कांवड़ यात्रा से पूर्व जलभराव का तत्काल निस्तारण किया जाए और सड़क व नालियों के स्तर को सुधारकर स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था बनाई जाए।

बाइट- रामू, स्थानीय निवासी।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: दमयन्ती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का शुभारंभ, दिलाई गई शपथ।

बिसौली: दमयन्ती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का शुभारंभ, दिलाई गई …