Breaking News

बिल्सी पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के वाहन काटकर बेचने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, गोदाम से भारी मात्रा में सामान बरामद।

बिल्सी पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के वाहन काटकर बेचने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, गोदाम से भारी मात्रा में सामान बरामद।

बिल्सी। जनपद के थाना बिल्सी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने चोरी की कारों और मोटरसाइकिलों के पुर्जे काटकर उन्हें कबाड़ व ग्राहकों को बेचने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मोहल्ला नंबर-3 स्थित पानी की टंकी के पास चल रहे एक कबाड़ के गोदाम पर अचानक छापेमारी की, जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान यामीन (पुत्र बुद्धन, उम्र 60 वर्ष), निवासी मोहल्ला नंबर-3, बिल्सी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके गोदाम से कटे हुए वाहन, इंजन, बाइक के तमाम पार्ट्स और एक नंबर प्लेट सहित भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद किया है।

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी यामीन ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसने स्वीकार किया कि वह और उसके साथी चोरी के चार पहिया और दो पहिया वाहनों को बेहद सस्ते दामों में खरीदते थे। इसके बाद वे गोदाम में उन वाहनों के इंजन व अन्य उपयोगी पाट्र्स को अलग निकालकर बेच देते थे, जबकि बचा हुआ शेष ढांचा कबाड़ के रूप में ठिकाने लगाकर अवैध मुनाफा आपस में बांट लिया करते थे।

पुलिस ने फरार हुए गिरोह के अन्य दो आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …