Breaking News

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हुई रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता, नन्हें विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हुई रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता, नन्हें विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

बिल्सी। शहर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सृजनात्मकता, भाषा कौशल, कल्पनाशक्ति और प्रभावी लेखन की क्षमता का विकास करना था।

प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक वर्ग के सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी मौलिक सोच व लेखन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रभावशाली विचार और लेख प्रस्तुत किए। इस पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, उत्साह और एक सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा।

प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनमें कक्षा 1 से पूर्वांश, जियां एवं अनन्या मिश्रा, कक्षा 2 से हर्ष शाक्य, मानवी एवं तेजस्वी भारद्वाज, कक्षा 3 से कृतिका चौहान, प्रबुद्ध चौहान एवं जिज्ञासा वर्मा, कक्षा 4 से आराध्या ठाकुर एवं ऋषभ यादव, तथा कक्षा 5 से संगीता एवं हिमांशु रावल शामिल रहे।

विद्यालय के निदेशक वी.पी. सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रचनात्मक लेखन विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को मजबूत करने का बेहतरीन माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल कुमार सिंह ने कहा कि लेखन केवल शब्दों को आपस में जोड़ना नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों और संस्कारों की सच्ची अभिव्यक्ति है। निरंतर अभ्यास से हर विद्यार्थी अपनी इस कला को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित होती है और भाषा पर उनकी पकड़ भी मजबूत होती है।

कार्यक्रम के दौरान अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह और पीटीआई विश्वदीपक शर्मा समेत विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Spread the love

Check Also

बिसौली: रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुभाष चंद्र अग्रवाल को मिला ‘लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’, जिले का मान बढ़ाया।

बिसौली: रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुभाष चंद्र अग्रवाल को मिला ‘लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’, …

error: Content is protected !!