Breaking News

अमांपुर: किशोरी के अपहरण और धर्म परिवर्तन के आरोपों पर भड़के हिंदू संगठन, थाने पर किया प्रदर्शन।

अमांपुर: किशोरी के अपहरण और धर्म परिवर्तन के आरोपों पर भड़के हिंदू संगठन, थाने पर किया प्रदर्शन।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज (अमांपुर)। थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण और धर्मांतरण की आशंका के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस की कथित लापरवाही से नाराज होकर आज बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

परिजनों का आरोप है कि बीते 6 जुलाई को क्षेत्र का ही रहने वाला आकिल उर्फ अकलुआ उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। परिजनों ने यह गंभीर आशंका जताई है कि आरोपी किशोरी को जबरन धर्म परिवर्तन के बाद शादी करने की नीयत से ले गया है। परिवार का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से वे बेहद परेशान हैं।

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक हरिओम वर्मा भी थाने पहुँचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।

प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि किशोरी को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल सतर्क है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

बाइट- बाइट – नकुल चौधरी, विभाग संगठन मंत्री बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद।

बाइट- लड़की की मां।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!