Breaking News

बिसौली: अधिशासी अभियंता ने किया ग्रामीण सब स्टेशन का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के दिए निर्देश।

बिसौली: अधिशासी अभियंता ने किया ग्रामीण सब स्टेशन का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के दिए निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली: अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बिसौली स्थित ग्रामीण सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अवर अभियंताओं (जेई) को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की छोटी-मोटी शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जाए और समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए।

अधिशासी अभियंता ने सभी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही का अहसास कराते हुए ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी शिकायतें मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ बिसौली विकास राजपूत, जेई दिनेश कुमार समेत अन्य विभागीय कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। अधिशासी अभियंता ने उपकेंद्र स्तर पर आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …