Breaking News

बिल्सी: सड़क किनारे पलटा कांच लदा कैंटर, हादसे में दो लोग घायल, लाखों का सामान बर्बाद।

बिल्सी: सड़क किनारे पलटा कांच लदा कैंटर, हादसे में दो लोग घायल, लाखों का सामान बर्बाद।

बिल्सी, बदायूं: बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्सी-बिसौली मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं कैंटर में लदी लाखों रुपये की कांच की बोतलें टूटकर चकनाचूर हो गईं।

घटनाक्रम के अनुसार, फिरोजाबाद निवासी नेम सिंह अपने कैंटर में कांच की बोतलें भरकर मुरादाबाद ले जा रहे थे। जब गाड़ी बेरमई बुजुर्ग गांव के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में चालक ने संतुलन खो दिया। स्टेयरिंग पर नियंत्रण न रहने के कारण कैंटर सड़क किनारे खाई में जा पलटी। पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए।

हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत उपचार के लिए बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। कांच के टुकड़े सड़क पर बिखर जाने के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!