Breaking News

सहसवान: दलित महिला की आवंटित दुकान पर दबंग का अवैध कब्जा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी; एसडीएम से न्याय की गुहार।

सहसवान: दलित महिला की आवंटित दुकान पर दबंग का अवैध कब्जा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी; एसडीएम से न्याय की गुहार।

सहसवान (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के ग्राम परसोना में एक दलित परिवार की आवंटित दुकान पर दबंग द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला नीतू पत्नी श्रवण कुमार ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र सौंपकर दुकान खाली कराने और आरोपित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि वर्ष 1987 में हरिजन समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्मित दुकान संख्या 5 उनके ससुर शिशुपाल को आवंटित की गई थी, जिसके माध्यम से परिवार का भरण-पोषण होता था। ससुर की मृत्यु के उपरांत गांव आनंदी आलमपुर के एक व्यक्ति ने उक्त दुकान पर धीरे-धीरे कब्जा कर लिया और अब वह इसे खाली करने से इनकार कर रहा है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि जब भी वह या उसके परिजन दुकान खाली करने का आग्रह करते हैं, तो आरोपित गाली-गलौज पर उतर आता है और मारपीट व जान से मारने की धमकी देता है। महिला का कहना है कि यह दुकान ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है, जिस पर दबंग व्यक्ति ने बलपूर्वक कब्जा जमा रखा है। पूर्व में भी अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से आरोपित के हौसले बुलंद हैं। एसडीएम को दिए गए पत्र में महिला ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दुकान को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और दबंग के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!