Breaking News

बिसौली: संविदा बिजली कर्मियों का धरना सफल, विभाग के साथ वार्ता के बाद आउटसोर्स कर्मियों पर की गई कार्रवाई वापस।

बिसौली: संविदा बिजली कर्मियों का धरना सफल, विभाग के साथ वार्ता के बाद आउटसोर्स कर्मियों पर की गई कार्रवाई वापस।

आई एम खान 

बिसौली। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बिजली संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण के नाम पर वर्षों से कार्यरत कुशल श्रमिकों को हटाकर नई नियुक्तियां की जा रही हैं, जिससे उनके समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल सेवा में बहाल करने, बाहरी नियुक्तियों पर रोक लगाने और फील्ड में मानकों के अनुसार तैनाती करने की मांग उठाई। इसके साथ ही सुरक्षा उपकरण, परिचय पत्र, ईएसआई कार्ड और साप्ताहिक अवकाश जैसी अनिवार्य सुविधाओं की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में रोष था। आंदोलन के उग्र होने की चेतावनी के बीच जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार और जिला महामंत्री जापान सिंह ने अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के साथ आठ सूत्रीय मांग पत्र पर वार्ता की। देर शाम तक चली यह वार्ता अंततः सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और विभाग ने आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाइयों को वापस लेने पर अपनी सहमति व्यक्त की। इस धरना स्थल पर प्रदेश उपाध्यक्ष ई. हर्षवर्धन, हरीश चंद्र, विपिन कुमार सिंह राठौड़, पवन पटेल, विवेक शर्मा और मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!