Breaking News

बिसौली: यदु शुगर मिल परिसर बना ‘ग्रीन जोन’, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

बिसौली: यदु शुगर मिल परिसर बना ‘ग्रीन जोन’, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय यदु शुगर मिल परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मिल के चेयरमैन डीपी यादव ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मिल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

इस दौरान चेयरमैन डीपी यादव ने पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पेड़-पौधे ही मानव जीवन का मुख्य आधार हैं। उन्होंने कहा कि “वन हैं तो जीवन है,” इसलिए हर व्यक्ति का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में पौधे लगाए और उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखभाल भी करे। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि यदु शुगर मिल परिसर में पूर्व में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आज पूरा क्षेत्र हरियाली से आच्छादित है और मिल एक ‘ग्रीन शुगर मिल’ के रूप में अपनी पहचान बना रही है।

वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य में मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वाई.पी. सिंह, जितेंद्र यादव उर्फ बिल्लू, अरुण यादव, हेमंत कुमार, त्रिपाठी जी, योगेश अग्रवाल, राकेश सिंह, अतुल पांडेय, अमित वाना, अनिल यादव तथा किशन यादव सहित मिल परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!