Breaking News

गंजडुंडवारा: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ा अभियान, 411 ग्राम डायजापाम पाउडर के साथ दो गिरफ्तार।

गंजडुंडवारा: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ा अभियान, 411 ग्राम डायजापाम पाउडर के साथ दो गिरफ्तार।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल 411 ग्राम अवैध डायजापाम पाउडर बरामद किया है। यह सफल अभियान कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगाप्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें गंजडुंडवारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

इस मामले में गिरफ्तार पहले आरोपी का नाम सचिन कुमार है, जो मोहल्ला सुदामापुरी, कस्बा व थाना गंजडुंडवारा का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 280 ग्राम सफेद नशीला डायजापाम पाउडर बरामद किया है। सचिन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर महामारी व आपदा अधिनियम (2021) के तहत मुकदमा दर्ज है। अब उसके खिलाफ कोतवाली गंजडुंडवारा में मु0अ0सं0 177/2026 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत नया मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

दूसरा आरोपी रिंकू उर्फ अभिषेक है, जो मोहल्ला केवल, कस्बा व थाना गंजडुंडवारा का रहने वाला है। उसके कब्जे से पुलिस ने 131 ग्राम सफेद नशीला डायजापाम पाउडर बरामद किया है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 178/2026 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और नशीले पदार्थ की बरामदगी के बाद एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!