Breaking News

सहसवान: तहसील स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड, शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर।

सहसवान: तहसील स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड, शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर।

सहसवान, बदायूं। बुधवार को तहसील सभागार में तहसील स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता और उपजिलाधिकारी सहसवान रिपुदमन सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के अंतर्गत लाभार्थी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक कुशलता से कर सकें।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक सहसवान के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम और दहगवां के खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कार्यक्रम में शामिल हुए और योजना की जानकारी प्राप्त की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!