Breaking News

कासगंज: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, 9 घायल।

कासगंज: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, 9 घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज (ढोलना): जनपद के ढोलना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पहासू (बुलंदशहर) से कासगंज के बिलराम आ रही बारात की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क का टूटा होना बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही ढोलना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने 5 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया है।

हादसे के बाद बस चालक और परिचालक (कंडक्टर) मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव तैयबपुर कमालपुर के समीप हुए इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!