Breaking News

बिसौली: समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप का बिसौली में भव्य स्वागत।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप का बिसौली में भव्य स्वागत।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली में शनिवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमेश प्रताप का सपाईयों द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। नगर के श्यामपुर सदन पर सपा के वरिष्ठ नेता गजराज सिंह यादव एवं एडवोकेट राहुल यादव भीष्म के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से जुड़ेंगे और समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में एडवोकेट राहुल यादव भीष्म ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले के सोमेश प्रताप को लोहिया वाहिनी की कमान सौंपकर बदायूं के युवाओं में नया जोश भरने का कार्य किया है। वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर युवा कार्यकर्ताओं में दिख रहे उत्साह की सराहना की।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में गजराज सिंह यादव, एडवोकेट राहुल यादव भीष्म, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खां, जयपाल सिंह यादव, कल्यान सिंह यादव, वीर सिंह यादव, सौरव यादव विलारी, दक्ष यादव, विनोद यादव, शिवम यादव, राजेन्द्र जाटव, हेमेन्द प्रताप सिंह, पंकज यादव, कपिल, सचिन सक्सैना, हेमेन्द्र यादव और वीरेश प्रजापति समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!