Breaking News

मुजरिया: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में एक अन्य घायल।

मुजरिया: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में एक अन्य घायल।

मुजरिया, बदायूं। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है, जहाँ मुजरिया थाना क्षेत्र में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक कैंटर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मुजरिया चौराहे के पास उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटें लेकर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर लदी ईंटें सड़क पर चारों ओर बिखर गईं और ट्रैक्टर सवार जितेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मुजरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल कैंटर चालक को इलाज के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु रूप से चालू करवाया। फिलहाल पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!