Breaking News

शाहजहाँपुर: विवाहिता की मौत और दहेज उत्पीड़न का वांछित पति गिरफ़्तार।

शाहजहाँपुर: विवाहिता की मौत और दहेज उत्पीड़न का वांछित पति गिरफ़्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव बाईपास के समीप से पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, बीती 16 जून 2026 को मृतका के परिजनों ने थाना पुवायाँ में दहेज उत्पीड़न और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे में पति राजकमल, सास, ससुर और ननद समेत अन्य रिश्तेदारों को नामजद किया गया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी से अतिरिक्त दहेज के रूप में 50 हजार रुपये और सोने की चेन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया।

शिकायत में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी राजकमल का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था और वह मृतका को फोन व संदेश भेजकर मानसिक रूप से परेशान करता था। इसी उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने 15 जून 2026 को जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना पुवायाँ पुलिस ने मुकदमा संख्या 359/26, धारा 352, 85, 80(2) बीएनएस तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की थी। सोमवार सुबह उपनिरीक्षक विपिन गौतम, कांस्टेबल जरनैल सिंह और रिक्रूट कांस्टेबल मनीष कुमार की टीम ने आरोपी पति राजकमल को बड़ागांव बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!