Breaking News

बिसौली: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने ली संकल्प लेने की शपथ।

बिसौली: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने ली संकल्प लेने की शपथ।

आई एम खान 

बिसौली। शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी के नेतृत्व में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी ने राहुल गांधी को समाज के हर शोषित और वंचित वर्ग की ‘मजबूत आवाज’ करार दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब राहुल गांधी की ओर आशा और उम्मीद की नजरों से देख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 में देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक खुशहाल सरकार का गठन होगा।

जन्मदिन समारोह के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। साथ ही, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव अब्दुल रहमान, नगर अध्यक्ष आमिर हुसैन, अवनीश यादव, मुकर्रम खां, पूर्व सभासद शफीक अहमद फारूकी, वाशु आर्य, इसरार अहमद, तरुण आर्य, सोनू आर्य और प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!