Breaking News

दातागंज: हाईटेंशन लाइन का कहर; मक्का के खेत में काम कर रहे चाचा की मौत, भतीजी गंभीर रूप से झुलसी।

दातागंज: हाईटेंशन लाइन का कहर; मक्का के खेत में काम कर रहे चाचा की मौत, भतीजी गंभीर रूप से झुलसी।

दातागंज, बदायूं। जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में काम कर रहे चाचा-भतीजी पर अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से झुलस गई।

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव खानपुर दया निवासी 32 वर्षीय सुनील पुत्र देवसिंह अपनी 12 वर्षीय भतीजी अपेक्षा पुत्री अजीत सिंह के साथ मक्का के खेत पर गए थे। वे लोग खेत में काम करने में व्यस्त थे, तभी अचानक उनके सिर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरा। करंट की चपेट में आते ही सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अपेक्षा गंभीर रूप से झुलस गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में लोग घायल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल बदायूं पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं आक्रोशित परिजनों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की भी गुहार लगाई है।

फाइल फोटो 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!