Breaking News

फर्रुखाबाद: जिंदा पूर्व प्रधान को ग्राम सचिव ने कागजों में दिखा दिया ‘मृत’, सरकारी सुविधाओं से हुआ वंचित।

फर्रुखाबाद: जिंदा पूर्व प्रधान को ग्राम सचिव ने कागजों में दिखा दिया ‘मृत’, सरकारी सुविधाओं से हुआ वंचित।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

कायमगंज (फर्रुखाबाद): जनपद के कायमगंज ब्लॉक अंतर्गत मुडौल गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के पूर्व प्रधान रामभजन को ग्राम सचिव और वर्तमान प्रधान की मिलीभगत के चलते कागजों में ‘मृत’ घोषित कर दिया गया है, जिसके कारण पीड़ित अपनी पहचान बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है।

पूर्व प्रधान रामभजन जब रोजगार की तलाश में बाहर गए, तो उन्हें अपने आधार कार्ड के रिजेक्ट होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जब तहकीकात की, तो पता चला कि ब्लॉक से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। कागजों में मृत घोषित होने के बाद उनके बैंक खाते से लेकर तमाम सरकारी सुविधाएं ठप हो गई हैं।

पीड़ित पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्राम सचिव के साथ मिलकर साजिश के तहत उन्हें मृत दिखाया गया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ किसी अन्य तरीके से उठाया जा सके। रामभजन अब खुद को ‘जीवित’ सिद्ध करने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और फर्जी तरीके से बनाए गए मृत्यु प्रमाण पत्र को तुरंत प्रभाव से खारिज करने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि एक जिंदा इंसान के लिए खुद को जीवित साबित करना बेहद पीड़ादायक है और इस मामले ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

बाइट- पीड़ित 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!