Breaking News

शाहजहाँपुर: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों का सम्मान, खाते में भेजी गई प्रोत्साहन राशि।

शाहजहाँपुर: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों का सम्मान, खाते में भेजी गई प्रोत्साहन राशि।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह रहे, जिन्होंने मेधावियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी उत्कृष्ट द्विवेदी सहित जिले के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की जिला स्तरीय टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाले कुल 20 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सरकार की ओर से प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी के बैंक खाते में कोषागार के माध्यम से 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की गई। साथ ही, सभी विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ‘वर्ल्ड पावर मेड इजी’ पुस्तक भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।

समान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मेधा का सम्मान विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार करता है और उन्हें अपने शैक्षिक लक्ष्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …