Breaking News

बण्डा: घर में घुसकर चोरी करने वाला युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, नकदी बरामद कर पुलिस को सौंपा।

बण्डा: घर में घुसकर चोरी करने वाला युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, नकदी बरामद कर पुलिस को सौंपा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। थाना बण्डा क्षेत्र के ग्राम इन्दलपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी करने का एक मामला सामने आया है, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों की सजगता से आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, ग्राम इन्दलपुर निवासी राजेश कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि भगवानसरण उर्फ छोटे नामक युवक उनके घर में दाखिल हुआ और वहां रखी पैंट की जेब से दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार होने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी होते ही राजेश कुमार ने अपने सहयोगी सर्वेश के साथ मिलकर आरोपी का पीछा किया और उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से चोरी की गई पूरी रकम बरामद हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना बण्डा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा संख्या 254/26 दर्ज किया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305 और 317(2) शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय भगवानसरण उर्फ छोटे पुत्र लालाराम के रूप में हुई है, जो इसी गाँव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!