Breaking News

शाहजहाँपुर: परिवार परामर्श केंद्र में सुलझे पारिवारिक विवाद, दो दंपतियों को मिली खुशी, घर लौटे साथ।

शाहजहाँपुर: परिवार परामर्श केंद्र में सुलझे पारिवारिक विवाद, दो दंपतियों को मिली खुशी, घर लौटे साथ।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को आयोजित सत्र के दौरान पारिवारिक विवादों के निपटारे के लिए विशेष प्रयास किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस परामर्श सत्र में कुल 28 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया था। केंद्र की टीम ने काउंसलिंग के माध्यम से मामलों को सुलझाने का प्रयास किया, जिसके फलस्वरूप दो दंपतियों के बीच बनी कड़वाहट दूर हुई और उन्होंने आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने का निर्णय लिया।

पहला मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र से संबंधित था, जिसमें विवाह के एक वर्ष सात माह बाद पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह के कारण दूरियां आ गई थीं। पत्नी ने मारपीट और भरण-पोषण न करने के आरोप लगाते हुए पिछले 15 दिनों से मायके में रहने का निर्णय लिया था। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की गहन काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद पति ने अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पत्नी के भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली और दोनों ने विवाद खत्म कर सुलह कर ली।

दूसरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का सामने आया, जहां तीन साल पहले विवाह के बंधन में बंधे दंपति के बीच वैचारिक मतभेदों के कारण पिछले दो माह से तनाव चल रहा था। पति ने शिकायत की थी कि पत्नी बिना बताए मायके चली जाती है। परामर्श के दौरान दोनों पक्षों को एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने के लिए प्रेरित किया गया। बातचीत का सकारात्मक परिणाम निकला और पति-पत्नी ने अपने मतभेद भुलाकर भविष्य में साथ रहने का वादा किया।

इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, परामर्शदात्री शशि प्रभा कौशल और पुलिस टीम की ओर से महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा के साथ ही आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, निशा मिश्रा एवं रश्मि चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!